“क्या आपको सिखाना अच्छा लगता है?”
नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है। क्या आप एक अध्यापक बनना चाहते हैं या फिर आपका सपना रहा है कि मैं एक सिर्फ अध्यापक ही बनूंगा, आज के लेख में हम जानेंगे कि आप एक टीचर कैसे बन सकते है ? टीचर बनने से पहले आपको B.Ed कोर्स करना आवश्यक ही होता है। B.Ed 2022 Exam Pattern, Eligibility Criteria, Syllabus बी एड फीस तथा B.Ed करने के बाद सैलरी कितनी होगी तथा कई अन्य b.ed से संबंधित प्रश्न के उत्तर जानेंगे।
विषय सूची
B.Ed :बैचलर ऑफ एजुकेशन
B.Ed की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ एजुकेशन जिसे हिंदी में शिक्षा में स्नातक की डिग्री कहा जाता है।यदि आप शिक्षक बनना चाहते तो आप को बी ऐड करनी ही होती है।B.Ed कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती है।
बीएड प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर और विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की जाती है। b.ed को आप दूरस्थ शिक्षा मोड(Distance Learning ) में भी कर सकते हैं।
चलिए अब हम अपने लेख में आगे बढ़ते हैं।
कोर्स | B.Ed |
कोर्स अवधि | 2 Year |
कोर्स फीस | 5K – 2Lakh |
औसतन प्रारंभिक वेतन | 2 -5 LPA |
B.Ed पात्रता मानदंड प्रवेश परीक्षा 2022
B.Ed करने से पहले आपके पास एक स्नातक डिग्री होना आवश्यक है उसके बाद ही आप उस रमेश स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।b.ed के लिए क्या क्वालिफिकेशन है ? b.ed कौन कर सकता है? चलिए जानते हैं,
- B.Ed प्रवेश परीक्षा देने के लिए आपके पास बैचलर डिग्री मैं कम से कम 50% अंक होने आवश्यक हैं। (B.sc, B.A, B.Tech,B.E, BCA Etc)
- उम्मीदवार 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अलग से छूट दी जाती है।
2022 B.Ed प्रवेश परीक्षाएं.
B.Ed में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं स्टेट लेवल नेशनल लेवल पर होती हैं ।कुछ प्रमुख मशहूर प्रवेश परीक्षाएं नीचे दी गई है-
प्रवेश परीक्षाओं के लिए सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रैल के बाद जारी की जाती है। आप निम्नलिखित कॉलेजों से b.ed कोर्स कर सकते हैं।
परीक्षा का नाम | रजिस्ट्रेशन दिनांक | एग्जाम दिनांक |
DU B.Ed | मई 2022 | जून 2022 |
BHU. B.Ed | मई 2022 | जून 2022 |
IGNOU B.Ed | जनवरी 2022 | अप्रैल 2022 |
IPU CET | मई 2022 | जून 2022 |
UP B.Ed JEE | फ़रवरी 2022 | अप्रैल 2022 |
MAH B.Ed | मार्च 2022 | जून 2022 |
B.Ed Entrance Exam Pattern 2022
चलिए अब हम जानते हैं कि b.ed के प्रवेश परीक्षा का पैटर्न क्या होता है।बीएड प्रवेश परीक्षा दो परीक्षाओं मे होता है।
1. पेपर– I.
विषय | प्रश्नों की संख्या | खंड | अंक |
जरनल नॉलेज | 50 | A | 100 |
हिंदी या इंग्लिश | 50 | B | 100 |
2.पेपर -II
विषय | खंड | प्रश्नों की संख्या | अंक |
जनरल एप्टीट्यूड | A | 50 | 100 |
सब्जेक्ट एबिलिटी | B | 50 | 100 |
B.Ed समय अवधि
पेपर 1 पेपर -2 दोनों ही 3 घंटे के पेपर होते हैं।
Syllabus B.Ed Exam 2022
चलिए जानते हैं कि बीएड प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम क्या है।
जर्नल नॉलेज पाठ्यक्रम
- इतिहास
- भूगोल
- राजनीतिक विज्ञान
- समान्य विज्ञान
- करंट अफेयर्स
- पंचवर्षीय योजनाएं
इसके साथ ही हाल फिलहाल में हुए मामले घटनाओं से भी प्रश्न पूछे जाते हैं
हिंदी भाषा पाठ्यक्रम
- उपसर्ग और प्रत्यय
- रस/ छंद /अलंकार
- संधि/ समास
- मुहावरे और लोकोक्तियां
- व्याकरण
- पर्यायवाची/ विपरीतार्थक शब्द
- गद्यांश
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- रिक्त स्थान की पूर्ति
अंग्रेजी भाषा पाठ्यक्रम
- Reading Comprehension
- Idioms & Phrases
- Fill in the Blanks
- One word Substitution
- Error Correction
- Spelling Error
- Antonyms/Synonyms.
जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट पाठ्यक्रम
- रक्त संबंध
- कैलेंडर
- नंबर /सिंबल सीरीज
- पजल /टेबुलेशन
- नंबर सिस्टम
- लॉजिकल डिडक्शन
- एचसीएफ एंड एलसीएम
- अर्थमैटिक प्रॉब्लम
- सिंपलीफिकेशन
- कोडिंग डिकोडिंग
- वेन डायग्राम
- नॉनवर्बल सीरीज
B.Ed कॉलेज
प्रत्येक राज्य में बहुत बड़े-बड़े आपको काफी अच्छे कॉलेज उपलब्ध होते हैं , कुछ कॉलेजों की सारणी नीचे दी गई है
- दिल्ली यूनिवर्सिटी
- इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
- जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
- रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी, कोलकाता
- जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
- डीएमआई कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चेन्नई
- मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
- हंसराज जीवनदास कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुंबई
- सेकेंडरी ट्रेनिंग कॉलेज मुंबई
B.Ed कॉलेज फ़ीस
प्रत्येक संस्थान की फीस अलग-अलग होती है सामान्यतः 5000 से ₹200000 के बीच में होती है।
सामान्यत सरकारी महाविद्यालयों की फीस निजी विश्वविद्यालयों की तुलना में कम होती है।
B.Ed करने के बाद क्या करें ?
b.ed पूरा होने के बाद आप आगे की पढ़ाई या फिर आप नौकरी भी कर सकते हैं।
उच्च स्तर की शिक्षा में आप नीचे लिखे कोर्स कर सकते हैं
- M.Ed
- Ph.D(Education)
B.Ed के बाद सैलरी
B.Ed करने के बाद आप निम्नलिखित पदों पर नौकरी कर सकते हैं।
- स्कूल टीचर
- एजुकेशन कंसलटेंट
- रिसर्च असिस्टेंट
- एजुकेशन रिसर्च
- कंटेंट राइटर
- काउंसलर
प्रारंभिक वेतन 2 लाख प्रति वर्ष से 4 लाख प्रति वर्ष तक जाता है। सरकारी व प्राइवेट स्कूल के अध्यापको के वेतन में काफी ज्यादा अंतर होता है।सरकारी स्कूल में टीचरो की सैलरी ज्यादा होती है। शुरुआती समय में सरकारी स्कूल के टीचर की सैलरी 30-35 हजार रुपए प्रति महीना होती है जबकि प्राइवेट स्कूल के टीचर के सैलरी 15-20 हजार रुपए होती है।
यह आपके अनुभव के साथ बढ़ता है आपके अनुभव के बाद 3 से 4 साल के अनुभव के बाद ही है आपकी तनख्वाह 6 लाख से 10 लाख रुपए प्रतिवर्ष, के बीच हो सकती है। यह एक अनुमानित वेतन है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने जाना b.ed 2022 में एडमिशन किस तरह से लिया जाएगा ।एग्जाम पैटर्न, प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम, b.ed के कॉलेज, b.ed कोर्स की अवधि और फीस इसके साथ ही हमने देखा कि b.ed करने के बाद क्या क्या कर सकते हैं और b.ed करने के बाद औसतन सैलरी कितनी है ।
आशा करता हूं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।
FAQ
Q. क्या b.ed कोर्स में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है?
जी हां , कुछ लोकप्रिय विश्वविद्यालय हैं जो b.ed पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करते हैं।
Q. प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी कहां से उपलब्ध होगी?
प्रवेश परीक्षाएं नेशनल लेवल पर स्टेट लेवल पर कराई जाती है तो आप इन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
Q. क्या b.ed को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से किया जा सकता है?
जी हां आप b.ed दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से किया जा सकता है।
Q. दूरस्थ शिक्षा माध्यम से b.ed कौन करवाता है
इग्नू दूरस्थ शिक्षा माध्यम b.ed करवाता है।
Q. B.Ed कोर्स की अवधि कितनी होती है?
बी एड 2 वर्ष का कोर्स होता है।
Q. B.Ed शिक्षक की सैलरी कितनी होती है?
B.Ed शिक्षक की सैलरी औसतन 3-4 लाख रुपए प्रति वर्ष तक होती है।