Radiology Course-नमस्कार दोस्तों आप सभी का Hindimaijaane.com में स्वागत है। क्या आप भी Radiology में करियर बनाना चाहते है ? आज के लेख में हम बात करेंगे “Career in Radiology” ? Radiology Course fees, Radiology कोर्स के बाद सैलरी कितनी होगी ?
आपने MRI, CT -Scan ,X-Ray तथा अन्य तकनीकों का प्रयोग जरूर सुना होगा तथा कई टेस्ट भी सुने होंगे जिनके माध्यम से डॉक्टर किसी खास बीमारी का पता लगाते हैं। टेक्नीशियन तथा रेडियोलॉजी हेल्थ केयर सेक्टर के अंतर्गत डॉक्टरों के अलावा कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके बिना हेल्थकेयर सेक्टर अधूरा सा लगता है उनमें से टेक्नीशियन तथा रेडियोलाजिस्ट भी शमिल है।हेल्थ केयर सेक्टर में टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग होने लगा है।
यह कोर्स उन छात्रों के लिए अधिक लाभदायक होगा जिन्हे मेडिकल सेक्टर में कार्य करना है और उन्हें टेक्नोलॉजी में अधिक रूचि है।
आप रेडियोलॉजी में करियर बनाने के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट तथा बैचलर कोर्स व पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर करेगा कि आप सर्टिफिकेट ,डिप्लोमा करना पसंद करते हैं या फिर आप डिग्री या फिर मास्टर्स करते हैं मास्टर्स करने के लिए आपके पास रेडियोलोजी में डिग्री होना आवश्यक है।
विषय सूची
- 1 रेडियोलॉजिस्ट कौन होता है ?
- 2 रेडियोलॉजिस्ट स्कोप (Scope Of Radiology in India )
- 3 रेडियोलोजी क्यों चुने ?(Why Career in Radiology)
- 4 रेडियोलोजी कोर्स(Radiology Courses )
- 5 रेडियोलोजी कोर्स क्वालिफिकेशन
- 6 रेडियोग्राफ़ कोर्स फीस
- 7 Radiology Institutes
- 8 रेडियोलोजी स्पेसलिस्ट
- 9 प्रमुख भर्तीकर्ता
- 10 सैलरी
- 11 निष्कर्ष
- 12 FAQs
रेडियोलॉजिस्ट कौन होता है ?
रेडियोलॉजिस्ट एक पेशेवर चिकित्सक है जो एक्स-रे, एमआरआई(MRI), सीटी (CT Scan ), अल्ट्रासाउंड और एंजियोग्राफी जैसी चिकित्सा इमेजिंग तकनीकों का उपयोग करके मानव रोग या चोट का निदान और उपचार करता है। दुनिया भर के विभिन्न शासी बोर्डों और कॉलेजों द्वारा मान्यता प्राप्त होने के लिए, रेडियोलॉजिस्ट को व्यापक प्रशिक्षण और मूल्यांकन पूरा करना होगा।
क्लिनिकल रेडियोलॉजिस्ट ऐसे विशेषज्ञ होते हैं जो चित्रों की मदद से चिकित्सा स्थितियों और बीमारियों की पहचान, उपचार और निगरानी करते हैं। क्लिनिकल रेडियोलॉजिस्ट एक करीबी टीम में रेडियोग्राफरों के साथ सहयोग करते हैं।
रेडियोलॉजिस्ट स्कोप (Scope Of Radiology in India )
WHO के अनुसार भारत में प्रति क्षेत्रफल स्वस्थ सेवाय अप्रयाप्त है। भारत में पिछले कुछ वर्षो से स्वस्थ क्षेत्र में काफी ध्यान दिया जाने लगा है। जिसके चलते मेडिकल सेक्टर्स में रोजगारो के अवसरों बने है।
वर्ष 2020 के बाद भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी सुधार होने लगा तथा सभी सरकारें व लोग स्वास्थ्य क्षेत्र की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे है। इसी के साथ भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास होने लगा है।
जिसके चलते भारत में मेडिकल क्षेत्र में नए-नए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं तथा जिनमें से रेडियोलॉजी एक प्रमुख करियर माना जाने लगा है रेडियोलॉजी में कोर्स करने के बाद आप पैथोलॉजी लैब्स क्लिनिक्स रिसर्च सेंटर बहुत प्राइवेट बस व सरकारी अस्पतालों में कार्य कर सकते हैं।
रेडियोलोजी क्यों चुने ?(Why Career in Radiology)
- मांग ज्यादा है।
- अधिक सैलरी ।
- इमेजिंग प्रौद्योगिकी उन्नति
- रेडियोलॉजी में करियर की तलाश करने के लिए एक और प्रोत्साहन यह है कि यदि आप भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के लिए चुनते हैं तो यह उप-विशेषज्ञताओं का विस्तृत चयन प्रदान करता है।
- रेडियोलॉजी कोर्स करना आसान है।
- लगभग सभी निदानों को Radiologist की भागीदारी की आवश्यकता होती है। जैसा कि पहले कहा गया था, विशेषज्ञ एक्स-रे, सीटी स्कैन, इकोकार्डियोग्राम, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड सहित रोगी की बीमारी या स्थिति के बारे में अधिक जानने के लिए विभिन्न प्रकार के रेडियोलॉजिकल उपचारों का उपयोग कर सकते हैं।
रेडियोलोजी कोर्स(Radiology Courses )
जैसा की हम आपको ऊपर बता चुके है की आप रेडियोलोजी में सर्टिफिकेट से लेके पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते है।
विभिन प्रकार के कोर्सो की अवधि व सैलरी की जानकारी आपको नीचे दी गयी है।
Radiography सर्टिफिकेट कोर्स | Radiography डिप्लोमा कोर्स |
रेडियोग्राफी में सर्टिफिकेट | रेडियो-नैदानिक प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा(Diploma in Radio-diagnostic Technology) |
रेडियोग्राफी डायग्नोस्टिक में सर्टिफिकेट | रेडियोग्राफी और रेडियोथेरेपी में डिप्लोमा |
रेडियोलॉजी असिस्टेंट में सर्टिफिकेट | – |
Radiography ग्रेजुएशन कोर्स | Radiography पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स |
B.Sc in Radiography | पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो डायग्नोस्टिक्स एंड इमेजिंग साइंस |
B.Sc(Hons.)in Medical Radiotherapy Technology | पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी |
– | पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इन X -रे रेडिओग्राफी एंड अल्ट्रा -सोनोग्राफी |
रेडियोलोजी कोर्स क्वालिफिकेशन
- 12वीं कक्षा में आपके पास साइंस स्ट्रीम(PCB) होनी चाहिए
- 12वीं कक्षा में कम से कम आपके पास 50% अंक होने चाहिए
- आयु सीमा 17 वर्ष।
रेडियोग्राफ़ कोर्स फीस
रेडियोग्राफ़ के कोर्स बाकी मेडिकल कोर्स के मुकाबले किफायती मूल्य पर उपलब्ध होते है। सामान्यत सरकारी कॉलेज की फीस काम होती है। आपके कोर्सो की फीस आपके राज्य के अनुसार विभिन हो सकती है।
Radiology कोर्स | फीस (INR) |
सर्टिफिकेट | 12,000-42,000 |
डिप्लोमा | 20,000- 1,30,000 |
ग्रेजुएशन | 40,000-1,60,00 |
पोस्ट ग्रेजुएशन | 30,000-2,15,000 |
Note* सभी कोर्स की फीस अनुमानित फीस है कोर्सो की फीस आपके द्वारा ज्वाइन किये गए इंस्टिट्यूट की काम व अधिक हो सकती है।किसी भी इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने से पहले आप उसकी मानयता ,फैसिलिटी, प्लेसमेंट की जांच कर ले।
Radiology Institutes
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नई दिल्ली
- जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली
- किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
- इरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ
- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज ऐंड जीटीबी हॉस्पिटल, दिल्ली
- बीआरडी मेडिकल, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
- टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई.
- मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, कोलकाता,
- अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल
- बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी
- मेडिकल कालेज, पटियाला, पंजाबचेन्नई, तमिलनाडु
- रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली
- बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बरेली
- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस ऐंड
- गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पटियाला
- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद
- संजीविनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल कोर्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2, चंडीगढ़
- क्रिश्चियन मेडिकल स्कूल, वैल्लूर, तमिलनाडु
- दरभंगा मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, दरभंगा,
- बीजे मेडिकल कॉलेज, गुजरात
- महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी, उत्तर प्रदेश
- पटना मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, पटना, बिहार
इनके अलावा आपके राज्य व सिटी में अन्य कॉलेज भी उपलब्ध होंगे जहा से भी आप यह कोर्स कर सकते है।
रेडियोलोजी स्पेसलिस्ट
आप रेडियोलोजी में निम्न प्रकार के स्पेसलिस्ट बन सकते है।
- परमाणु रेडियोलॉजी
- न्यूरो रेडियोलोजी
- स्तन-इमेजिंग विशेषज्ञ(Breast Imaging Specilist)
- नैदानिक विकिरण चिकित्सा विज्ञान
- जेनिटोरिनरी रेडियोलॉजी(Gastrointestinal radiology)
- कार्डियोवास्कुलर रेडियोलॉजिस्ट
- आपातकालीन रेडियोलॉजी
- विकिरण कैंसर विज्ञान
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रेडियोलॉजी
- बाल चिकित्सा रेडियोलॉजी
प्रमुख भर्तीकर्ता
रेडियोलोजी कोर्स पूरा होने के बाद आप सरकारी ,प्राइवेट अस्पतालों में कार्य कर सकते है। लैब्स, पैथोलॉजी सेंटर्स व रिसेर्च इंस्टीटूट्स में भी कार्य कर सकते है।
Radiologist के मुख्य भर्तीकर्ता कुछ इस प्रकार से है।
- सरकारी हॉस्पिटल्स
- पैथोलॉजी सेंटर्स
- पाथ लैब्स
- अप्पोलो हॉस्पिटल्स
- फोर्टिस हॉस्पिटल्स
- सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पिटल्स
- मणिपाल हॉस्पिटल्स
सैलरी
Radiology कोर्स करने के बाद आप प्राइवेट तथा सरकारी क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं तथा इन्हीं के अनुसार आपकी सैलरी भी भिन्न-भिन्न होती है। Radiology कोर्स करने के बाद आप की अनुमानित वेतन ₹3,10,000 से ₹5,60,000 प्रति वर्ष हो सकती है तथा यह आपके अनुभव तथा विशेषज्ञता पर ज्यादा हो सकती है।आपके वर्ष के अनुभव पर यह अधिक हो जाती है।
रेडियोलोजी में आपकी सैलरी आपके द्वारा किये गए कोर्स पर निर्भर होता है।आपके द्वारा किये गए कोर्स के अनुसार आपको शुरुआती अनुमानित वेतन बताया गया है।
कोर्स | कोर्स अवधि | शुरुआती अनुमानित वेतन (प्रति वर्ष) INR |
सर्टिफिकेट | 6-12 महीने | 1,25,000-1,80,000 |
डिप्लोमा | 2 वर्ष | 2,60,000-3,20,000 |
स्नातक की डिग्री | 3 वर्ष | 3,20,000-4,00,000 |
पोस्ट ग्रेजुएट/Masters | 2 वर्ष | 3,90,000-5,15,000 |
निष्कर्ष
इस लेख में आपने जाना कि रेडियोलॉजी में आप किस प्रकार से अपना भविष्य बना सकते हैं। रेडियोलॉजी में भारत में क्या स्कोप है तथा रेडियोलॉजी करने के बाद क्या सैलरी मिलती है।
यदि आपका रेडियोलॉजी से जुड़ा हुआ कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। आशा करता हूं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इस लेख को आप अपने मित्रों दोस्तों का प्रिय जनों के साथ शेयर जरूर करें।
FAQs
Q.क्या यह करियर का एक अच्छा विकल्प होगा ?
जी हां यह करियर का एक अच्छा विकल्प साबित होगा।
Q. क्या यह कोर्स हिंदी में उपलब्ध होता है ?
जी नहीं यह कोर्स आपको इंग्लिश भाषा में ही करना होता है।
Q. मेने 12thक्लास में Physics,Chemistry,Math सब्जेक्ट्स लिए थे क्या में भी यह कोर्स कर सकता हु ?
आपको यह बताते हुए मुझे अफ़सोस हो रहा है आप यह कोर्स करने के लिए आपके पास कक्षा में बायोलॉजी सब्जेक्ट होना जरूरी है।
Q. रेडियोलाजिस्ट की शुरुआती वेतन/सैलरी कितनी होती है।
रेडियोलाजिस्ट की शुरुआती सैलरी 1.5 लाख रुपए से लेकर 5.2 लाख रुपए तक हो सकती है।