क्या आपका सपना एक डॉक्टर बनने का है अगर हां तो यह यह पोस्ट आपके लिए ही है यहां पर हम जानेंगे किस तरह से आप डॉक्टर बनेंगे और कॉलेज की फीस और टॉप कॉलेजेस इन इंडिया। यह लेख उन विद्यार्थियो के लिए है जिन्हे NEET के बारे में जानकारी नहीं है या अपने पहली बार NEET के बारे में सुना है। लेकिन अगर आप NEET 2022 के बारे में अधिक जानकारी चाहते है तो आप हमारी पोस्ट में पढ़ सकते है।
NEET 2022 -Notification, Application Date, Exam Date, NEET syllabus
करियर के यह विकल्प भी देखे:
आपको 10 th के बाद सांइस स्ट्रीम लेनी होगी और 12th क्लास में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे उसके बाद आपको NEET एग्जाम देना होगा.डॉक्टर बनने के लिए आप कक्षा के बाद कोर्स करे और अपने कोर्स को अच्छे अंको से पास करे। कोर्स के बाद आपको एक वर्ष की इंटर्नशिप करनी होती है। यह इंटर्नशिप सभी स्टूडेंट्स के लिए आवशयक होती है।
विषय सूची
डॉक्टर बनने के लिए जरूरी कदम
- 10th क्लास के बाद साइंस चुने।
- पीसीबी(PCB) मुख्य विषय ले।
- 12th में आप कम से कम 50 परसेंट मार्क्स से पास होने चाहिए
- NEET प्रवेश परीक्षा में बैठे
चलिए अब विस्तार से जानते हैं
10th पास आउट करने के बाद आपको साइंस स्ट्रीम लेनी होगी । पीसीबी आपके पास फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी मुख्य सब्जेक्ट रहते हैं।
11th से 12 th कक्षा के साथ-साथ आप नीट एग्जाम की भी तैयारी स्टार्ट कर सकते हैं आप इन नीट एग्जाम की तैयारी के लिए यूट्यूब हो या फिर इंटरनेट की मदद से जानकारी और प्राप्त कर सकते हैं।
12th क्लास में कम से कम 50 परसेंट मार्क्स होने जरूरी है, क्योंकि तभी आप नीट का एग्जाम दे सकते है।
NEET एग्जाम के लिए अप्लाई कैसे करें?
NEET प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई NTA की वेबसाइट से जाकर कर सकते हैं। NTA की वेबसाइट से ही आपको प्रवेश परीक्षा के नोटिस और इंफॉर्मेशन मिलेगी।
अगर आप नीट के एग्जाम में अच्छी रैंक लाते हैं आपको अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा और उसके बाद आपको आपको 4.5 साल की पढ़ाई करनी होगी और उसके बाद 1 साल की इंटर्नशिप करनी होती है जो कि सभी छात्रों को करनी होती है।
चलिए थोड़ी और जानकारी पाते है मेडिकल कॉलेज की फीस स्ट्रक्चर, बेस्ट कॉलेज इन इंडिया, कोर्स की अवधि ऐसे ही कई अन्य सवालों के बारे में भी जानेंगे।
फ़ीस इन मेडिकल कॉलेज
(Fees structure of medical Colleges in india)
दोस्तों यहां पर मैं आपको एक अनुमानित फीस के बारे में बताऊंगा जो कि हमारे भारत में गवर्नमेंट से लेकर प्राइवेट कॉलेज में होती है। यह कॉलेज से कॉलेज और हर स्टेट की अलग हो सकती और क्योंकि यह बिल्कुल इतनी सटीक नहीं है लेकिन आपको एक अंदाजा देने के लिए उपयुक्त होगी
कॉलेज टाइप | Min. | Max. |
सरकारी | 60000 INR | 160000 INR |
प्राइवेट | 80000 INR | 400000 INR |
प्रवेश परीक्षा फॉर मेडीकल कॉलेज
यहां पर आपको कुछ ऐसी प्रवेश परीक्षाओं की लिस्ट दी जा रही है जिस जिनके द्वारा आप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पा सकते हैं।
यह परीक्षाएं नेशनल और स्टेट लेवल लेवल पर कराई जाती है।
सामान्य प्रवेश परीक्षाए
- AIIMS entrance exam- ऑल इण्डिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
- AIPMT- ऑल इंडिया प्री मेडिकल फ्री डेंटल एंट्रेंस एग्जामिनेशन
- MH CET- महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
- DPMT- दिल्ली यूनिवर्सिटी प्री मेडिकल टेस्ट
- UPMT- उत्तर प्रदेश मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट
- PMET जेड ईटीजेड पंजाब मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम
मेडीकल कॉलेज
- ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, New Delhi (AIIMS)
- अटल बिहारी वाजपई इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडीकल सांइस एंड DR. आरएमएल हॉस्पिटल ,न्यू दिल्ली
- हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडीकल साइंस एंड रिसर्च, दिल्ली
- लेडी हार्डिंग मेडीकल कॉलेज दिल्ली
- डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ
- GSVM मेडीकल कॉलेज, कानपुर
- दरभंगा मेडिकल कॉलेज
- इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पटना
- ग्रांट मेडीकल कॉलेज, मुंबई
- राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज एंड छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल, मुंबई।
AIIMS यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजेस हर राज्य में उपलब्ध हैं। यहां पे आपको कुछ मसूर कॉलेज के नाम दिए गए है।
NEET एग्जाम ओवरव्यू
यह परीक्षा एम्स द्वारा संचालित की जाती हैं
परीक्षा में कारक | विवरण |
परीक्षा का नाम | NEET |
परीक्षा का माध्यम | पेन और पेपर बेस्ट, (ऑफलाइन) |
भाषाएं | इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, गुजराती, मराठी, तेलुगू, कन्नडा ,उर्दू |
कुल क्वेश्चन | 200 Q में से 180 अटेंड करने है |
कुल अंक | 720 |
ध्यान दें गलत जवाब देने पर एक अंग काटा जाता है। यह नेगेटिव मार्किंग होती है। जवाब देने पर 4 अंक दिए जाते हैं।
NEET परीक्षा के विषय
- केमिस्ट्री(Chemiatry)
- बायोलॉजी(Biology)
- फिजिक्स (Physics)
- जूलॉजी (Zoology)
एमबीबीएस करने के बाद क्या करे?
जब आपकी एमबीबीएस पूरी हो जाती है तो आप उसके बाद या तो जॉब कर सकते हैं तो आप आगे की पढ़ाई कर सकते हैं।
आगे की पढ़ाई के लिए आप इसमें एमडी (MD) और मास्टर ऑफ सर्जरी कर कर सकते हैं
डॉक्टर बनने के बाद आपकी नौकरी कहां पर होगी
- अस्पताल
- मेडीकल कॉलेज
- मेडीकल ट्रस्ट
- फार्मास्युटिकल और बायो टेक्नोलॉजी कंपनियां आदि।
आप चाहे तो अपना निजी डॉक्टर की दुकान भी कर सकते है। या फिर नौकरी।
अनुमानित वेतन 4 लाख प्रति वर्ष तक होता है यह आपके अनुभव के साथ बड़ जाती है।
निष्कर्ष
आपने इस लेख में नीट परीक्षा के बारे में जाना इसके साथ ही आपने जाना की आप किस तरह से डॉक्टर बन सकते है। यदि आपका कोई सवाल रह गया है तो आप हमें कमैंट्स सेक्शन में पूछ सकते है।