क्या आप भी भारत देश की सेवा करना चाहते है ?क्या आप भी एक निडर सैनिक बनना चाहते है ?
नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में आप सभी का स्वागत है। इस लेख में आज हम जानेगे NDA(National Defence Acadmey) 2022 परीक्षा पात्रता, परीक्षा मानदंड का पैटर्न तथा NDA Exam से जुड़े हुए कई अन्य सवालों के जवाब बारे में जानेगे।
सभी का सपना होता है की वे बड़े होने के बाद कुछ ना कुछ बनना चाहते है कोई डॉक्टर तो कोई नर्स कोई इंजीनियर और कोई कुछ और बनना चाहते है। लेकिन हममे से कुछ लोग देश की सेवा करना चाहते है। क्या आप भी भारत देश की सेवा करना चाहते है क्या आप भी एक निडर सैनिक बनना चाहते है यदि हां तो यह लेख आपके लिए है कई छात्रों के पास सही जानकारी न हो पाने से वो अपने जीवन में कुछ बनने का सुनहरा मौका गवा देते है लेकिन घबराने की बात नहीं है यह लेख आपके लिए ही बनाया गया है
यह परीक्षा उपस्क द्वारा आयोजित की जाती है। प्रत्येक वर्ष में यह परीक्षा २ सेशंस में आयोजित होती है। यह परीक्षा यह थल सेना, नौसेना और वायु सेना सहित रक्षा बलों में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रवेश द्वार है।
NDA की परीक्षा 2 चरण में कराई जाती है NDA -I & NDA-II .
NDA 2022 की दोनों परीक्षाओं का विवरण नीचे सरणी में दिया गया है।
NDA -I परीक्षा का विवरण
NDA-I
परीक्षा का नाम | NDA-I(National Defence Acadmey) |
अधिसूचना जारी करना | 22 दिसंबर 2021 |
आवेदन की तिथि | 22 दिसंबर 2021 |
अंतिम आवेदन की तिथि | 11 जनवरी 2022 |
नकद फीस भरने की अंतिम तिथि | जनवरी 2022 |
एडमिट कार्ड उपलब्ध्ता | मार्च के 4th सप्ताह में |
परीक्षा की तिथि | 10 अप्रैल 2022 |
NDA -II परीक्षा का विवरण
NDA-II
परीक्षा का नाम | NDA-II(National Defence Acadmey) |
अधिसूचना जारी करना | 18 मई 2022 |
आवेदन की तिथि | 18 मई 2022 |
अंतिम आवेदन की तिथि | 14 जून 2022 |
नकद फीस भरने की अंतिम तिथि | जून 2022 |
एडमिट कार्ड उपलब्ध्ता | अगस्त 2022 |
परीक्षा की तिथि | 4 सितंबर 2022 |
विषय सूची
NDA 2022 पात्रता मानदंड
आयु सीमा:
उम्मीदवार की आयु केवल 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए
NDA-I परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2002 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए
एनडीए परीक्षा दो के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2003 के बाद तथा 1 जनवरी 2006 से पहले तक होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
NDA की योग्यता विभिन्न एकेडमीयों के लिए अलग-अलग है।आप 12th कक्षा में भी NDA एग्जाम दे सकते है।
नेशनल डिफेंस एकेडमी आर्मी विंग के लिए विद्यार्थी 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होने चाहिए।
विद्यार्थियों के पास कक्षा बारहवीं तथा 11वीं में फिजिक्स ,गणित सब्जेक्ट होना आवश्यक है।
NDA 2022 भर्ती प्रक्रिया
सबसे पहले आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है यह एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है आप UPSC की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। फॉर्म की फीस ₹100 होती है लेकिन आरक्षित वर्गों के लिए कोई भी फीस ली जाती है
कुछ समय अवधि के लिए फॉर्म एप्लीकेशन फॉर्म का पोर्टल चालू रहता है तथा वह कुछ दिनों बाद बंद हो जाता है इसके बाद एडमिट कार्ड इशू करा जाता है एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 सप्ताह पहले प्रकाशित कर दिया जाता है एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, लॉगइन की जानकारी देनी होती है।
लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाता है तथा जो इस परीक्षा को पास कर लेते हैं उनका एसएसबी इंटरव्यू(SSB Interview) लिया जाता है या इंटरव्यू 900 अंकों का होता है। योर इंटरव्यू दो भागों में बांटा जाता है
1.ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट & पिक्चर रिसेप्शन एंड डिस्क्रिप्शन टेस्ट।
2. ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर का साइकोलॉजी टेस्ट और कॉन्फ्रेंस आदि शामिल होता है इंटरव्यू के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाती है।
एनडीए(NDA) का पाठ्यक्रम।
एनडीए(NDA) के परीक्षा में गणित तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट(GAT) कहा जाता है । परीक्षा का स्तर कक्षा 10वीं 11वीं तथा 12वीं हिसाब से बनाया जाता है।
NDA Syllabus 2022
NDA की परीक्षा में फिजिक्स , केमिस्ट्री मैथ , जनरल नॉलेज , हिस्ट्री तथा करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते है इन सभी विषयो का स्तर कक्षा 10,11 & 12 का होता है
गणित Syllabus 2022
- अलजेब्रा
- इंटीग्रल कैलकुलस
- डिफरेंशियल इक्वेशन
- मैट्रिक्स एंड डिटर्मिननेंट्स
- कैलकुलस
- ट्रिग्नोमेट्री
- Analytic geometry of two and three dimension
- स्टैटिसटिक्स
- प्रोबेबिलिटी
NDA 2022 का पैटर्न कुछ इस प्रकार है।
इस पेपर के अंतर्गत Math तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट(GAT) से प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि कुल 900 अंकों का होता है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा को पास करते हैं वह इंटरव्यू के लिए बुलाए जाते हैं तथा एसएसबी इंटरव्यू(SSb Interview) भी 900 अंकों का होता है।
NDA 2022 Exam Pattern
परीक्षा का नाम | NDA |
कुल प्रश्न | 270(Mathematic-120, GAT150) |
कुल अंक | 1800( Exam -900, Interview -900) |
परीक्षा की अवधि | 5 hours (GAT: 2 ½ hours Mathematics: 2 ½ hours) |
परीक्षा का समय | 10.00am-12.30pm GAT 2.00pm-4.30pm Mathematics |
इंटरव्यू कुल अंक (SSB Interview ) | 900 |
NDA प्रिपरेशन टिप्स
- एनडीए के परीक्षा के पैटर्न से अवगत रहे हैं।
- इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं इसकी जानकारी अवश्य रखें।
- प्रीवियस ईयर क्वेश्चन जरूर अटेंड करें
- तैयारी करने के लिए आप कोचिंग या फिर यूट्यूब की सहायता ले सकते हैं।
- अपनी भाषा में नोट्स जरूर तैयार करें ।
NDA 2022 परीक्षा दिशा निर्देश
- अपना एडमिट कार्ड ले जाना ना भूलें।
- एडमिट कार्ड के साथ आप अपना एक आईडेंटिटी प्रूफ भी ले जाएं।
- परीक्षा में नकल करने की उम्मीद ना रखें , यदि आप नकल करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सकती है।
जब परीक्षा खत्म हो जाती है तो उसके चार से पांच घंटों के अंतर्गत ही आंसर की(Answer Key) रिलीज कर दी जाती है।
निष्कर्ष
आशा करता हु की आपको यह लेख पसंद आया होगा यदि आपकी कोई समस्या है तो हमें कमैंट्स सेक्शन में पूछे
आज के इस लेख में अपने जाना कीNDA 2022 आवेदन कब से शुरू होगा NDA एग्जाम की क्या तिथि होगी। NDA 2022 का क्या सिलेबस होगा तथा कई अन्य सवालो के जवाब जाने।
NDA Exam FAQs
Q. NDA की फुल फॉर्म क्या है
National Defence Academy
Q. एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए कौन सी किताब है
एनडीए की परीक्षा में अधिकतर प्रश्न सीबीएसई के सिलेबस से होते हैं इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप एनसीआरटी बुक 10वीं 11वीं तथा 12वीं से ही तैयारी करें तथा उनके सवालों को हल करें।
Q. क्या मैं पहले अटेम्प्ट में एनडीए परीक्षा पास कर सकता हूं
क्या आप ऐसा कर सकते हैं लेकिन आप की तैयारी काफी अच्छी होनी चाहिए।
Q. क्या एनडीए परीक्षा के लिए शारीरिक स्वास्थ्य का होना जरूरी है
जी हां अभ्यार्थी का एक बार मानसिक स्वास्थ्य आवश्यक है।
Q. NDA के लिए छाती का मै
81 CM
Q. एनडीए में दसवीं कक्षा के मार्क्स मायने रखते हैं
जी नहीं, क्योंकि एनडीए आप बारहवीं कक्षा के बाद ही ज्वाइन कर सकते हैं।